धूल उड़े या आँधी आवे, जल बरसे या धूप सतावे। या डाली से तोड़ा जाऊँ, मसला और मरोड़ा जाऊँ। कभी न भय खाऊँगा मन में, मैल न लाऊँगा जीवन में। मरते दम तक मुस्कऊँगा, महक मनोहर फैलाऊँगा।