1 min read 802.4K reads

पावन प्रतिज्ञा - गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'


चरखे चलाएंगे, बनाएंगे स्वेदशी सूत कपड़े बुनाएंगे, जुलाहों को जिलाएंगे चाहेंगे न चमक-दमक चिर चारुताई अपने बनाए उर लाय अपनाएंगे पाएंगे पवित्र परिधान, पाप होंगे दूर जब परदेशी-वस्त्र ज्वाला में जलाएंगे गज़ी तनज़ेब ही सी देगी ज़ेब तन पर गाढ़े में त्रिशूल अब नैन-सुख पाएंगे

Read more Earn more Learn more