बीतीं दासता में पड़े सदियाँ, न मुक्ति मिली पीर मन की ये मन ही मन पिराती है देवकी-सी भारत मही है हो रही अधीर बार-बार वीर ब्रजचन्द को बुलाती है चालीस करोड़ पुत्र करते हैं पाहि-पाहि त्राहि-त्राहि-त्राहि ध्वनि गगन गुंजाती है जाने कौन पाप है पुरातन उदय हुआ परतन्त्रता की गाँठ खुलने न पाती है