मेरे गृह से सुन पडती गिरि-वन से आती हँसी स्वच्छ नदियों की, सुन पडती विपिनों की, मर्मर ध्वनियाँ, सदा दीख पड़ते घरों से खुली खिड़कियों से हिमगिरि के शिखर मनोहर, उड़-उड़ आती क्षण- क्षण शीत तुषार हवाएँ, मेरे आँगन छू बादल हँसते गर्जन कर, झरती वर्षा, आ बसंत कोमल फूलों से, मेरे घर को घेर गूँज उठता, विहगों के दल निशी दिन मेरे विपिनो में उड़ते रहते । कोलाहल से दूर शांत नीरव शैलों पर, मेरा गृह है, जहाँ बच्चियों-सी हँस-हँस कर, नाच-नाच बहती हैं छोटी-छोटी नदियाँ, जिन्हें देखकर, जिनकी मीठी ध्वनियाँ सुनकर, मुझे ज्ञात होता जैसे यह प्रिय पृथ्वी तो, अभी-अभी ही आई है, इसमें चिंता को और मरण को, स्थान अभी कैसे हो सकता है ?