पछ्तावा ही पछ्तावा है! मन / तीव्र धधकता लावा है! जब-तब चट-चट करते अंगारों का मर्मान्तक धावा है! संबंध निभाते, अपनों को अपनाते / गले लगाते, उनके सुख-दुख में जीते कुछ क्षण, करते सार्थक रीता जीवन! लेकिन सब व्यर्थ गया, कहते हैं — होता है फिर-फिर जन्म नया, पर, लगता यह सब बहलावा है! सच, केवल पछ्तावा है! शेष छ्लावा है!