आज सुबह ओस की बूँदे कुछ ज़्यादा ही ख़ूबसूरत सी दिख रही थी.. मानो रात तुम्हारे मेरे साथ होने की ख़बर इनको भी थी... सुर्ख़ लाल फूलों के पत्तों पर ठहरी यें बूँदे, बीती रात का समावेश होतीं हैं फूलों का ठंडी रात में खुले आसमान के सफ़र का हासिल ठीक वैसे ही जैसे हल्की हल्की मुस्कान होती है ठहरी सी मेरे होटों पर तुम्हारे साथ की रात के बाद की सुबह का हासिल यूं ही ठहरती हैं मेरी खुशियां मेरे अंदर, जैसे इस पर ठहरी है ये बूंदें इन फूलों पर...