ओमनेक बार बोल, प्रेम के प्रयोगी। है यही अनादि नाद, निर्विकल्प निर्विवाद, भूलते न पूज्यपाद, वीतराग योगी। वेद को प्रमाण मान, अर्थ-योजना बखान, गा रहे गुणी सुजान, साधु स्वर्गभोगी। ध्यान में धरें विरक्त, भाव से भजें सुभक्त, त्यागते अघी अशक्त, पोच पाप-रोगी। शंकरादि नित्य नाम, जो जपे विसार काम, तो बने विवेक धाम, मुक्ति क्यों न होगी।