(1) ॐ जय जगदीश हरे स्वामी जय जगदीश हरे भक्त जनों के संकट दास जनों के संकट क्षण में दूर करे ॐ जय जगदीश हरे (2) जो ध्यावे फल पावे दुख बिनसे मन का स्वामी दुख बिनसे मन का सुख सम्मति घर आवे सुख सम्मति घर आवे कष्ट मिटे तन का ॐ जय जगदीश हरे (3) मात-पिता तुम मेरे शरण गहूं मैं किसकी स्वामी शरण गहूं मैं किसकी तुम बिन और न दूजा प्रभु बिन और न दूजा आस करूं मैं जिसकी ॐ जय जगदीश हरे (4) तुम पूरण परमात्मा तुम अंतरयामी स्वामी तुम अंतरयामी पारब्रह्म परमेश्वर पारब्रह्म परमेश्वर तुम सब के स्वामी ॐ जय जगदीश हरे (5) तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता स्वामी तुम पालनकर्ता मैं मूरख खल कामी मैं सेवक तुम स्वामी कृपा करो भर्ता ॐ जय जगदीश हरे (6) तुम हो एक अगोचर सबके प्राणपति स्वामी सबके प्राणपति किस विध मिलूं दयामय किस विध मिलूं दयामय तुमको मैं कुमति ॐ जय जगदीश हरे (7) दीनबंधु दुखहर्ता ठाकुर तुम मेरे स्वामी तुम मेरे अपने हाथ उठाओ अपनी शरण लगाओ द्वार पड़ा तेरे ॐ जय जगदीश हरे (8) विषय विकार मिटाओ पाप हरो देवा स्वमी पाप हरो देवा श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ संतन की सेवा ॐ जय जगदीश हरे