हाँ, बिंधने दो प्रतिपल अपने आघातों से यह अंतर, जाने कब, बन जायँ अचानक इस में सप्त रन्ध्र सुंदर! जन्म-जन्म के रुद्ध प्राण ये, एक प्रेरणा में, अनजान, मेरी उस नवीन वंशी से फूट पड़ें बन आकुल तान; विश्व-सुंदरी के अंचल का उस स्वर पर लहरावे छोर, उठे अनादि भावनाओं के ‘रस’--मानस में नई हिलोर; विचलित मधुप, पँखड़ियाँ कंपित, पुलकित अरुण ‘रूप’--शतदल, विस्मित हो भारती, स्तब्ध हों वीणा पर उँगलियाँ चपल।