लखोजी संतों, आतम पद निर्बानी। आतम-तत्व परख पारख कर जीवन-मुक्ति निशानी॥ षट् विकार का कारण कहिए, व्यापक सकल समानी। आवागमन मरन-जीवन में, परखो सत विज्ञानी॥ जीव नहीं तू ब्रह्म बताया, संतन की ये बानी। यही व्यास वेदांती गाया, शंकर दत्त बखानी॥ गोरख नानक दादू सुंदर, कह कबीर परखानी। जीव-ब्रह्म में नहीं कुछ भेदा, तुलसी कहत रमानी॥ जड़-चेतन से और तीसरा, कहो कौन परमानी। काहे करो कल्पना कोरी, जो 'हरिहर' पहचानी॥