निर्भय, निर्भय,निर्भय ! चाहे पूरी दुनिया हमारे विरुद्ध हो जाए, निर्भय, निर्भय,निर्भय ! चाहे हमें अपशब्द कहे कोई, चाहे हमें ठुकराए, निर्भय, निर्भय,निर्भय ! चाहे हम से छीन ली जाएँ जीवन की सुविधाएँ निर्भय, निर्भय,निर्भय ! चाहे हमें संगी-साथी ही विष देने लग जाएँ निर्भय, निर्भय,निर्भय ! चाहे सर पर आसमान ही क्यों न फटने लग जाए निर्भय, निर्भय,निर्भय !