नींद नहीं आ रही बदल रहा हूँ करवटें आ जाओ तूफ़ानों मैं तुम्हारे इंतज़ार में हूँ लिख चुका जो भी था लिखना गीत, ग़ज़ल आ जाओ क़द्रदानों मैं तुम्हारे इंतज़ार में हूँ शमा जल चुकी है पता नहीं किस को जलायेगी आ जाओ परवानों मैं तुम्हारे इंतज़ार में हूँ पागल पन हद से गुज़र जाता है कि नहीं देखना है आ जाओ दिवानों मैं तुम्हारे इंतज़ार में हूँ किसान बैठा सहारे भगवान के कुछ कर नहीं सकता आ जाओ नुक़सानों मैं तुम्हारे इंतज़ार में हूँ गुज़र गये साल चार थक चुके करते विकास का इंतज़ार आ जाओ नये फ़रमानों मैं तुम्हारे इंतज़ार में हूँ नींद नहीं आ रही बदल रहा हूँ करवटें आ जाओ तूफ़ानों मैं तुम्हारे इंतज़ार में हूँ