निगाहों दिल का अफ़साना करीब-ए-इख्तिताम आया । हमें अब इससे क्या आया शहर या वक्त-ए-शाम आया ।। ज़बान-ए-इश्क़ पर एक चीख़ बनकर तेरा नाम आया, ख़िरद की मंजिलें तय हो चुकी दिल का मुकाम आया । न जाने कितनी शम्मे गुल हुईं कितने बुझे तारे, तब एक खुर्शीद इतराता हुआ बला-ए-बाम आया । इसे आँसू न कह एक याद अय्यामें गुलिश्ताँ है, मेरी उम्रे खाँ को उम्रे रफ़्ता का सलाम आया । बेरहमन आब-ए-गंगा शैख कौशर ले उड़ा उससे, तेरे होठों को जब छूता हुआ मुल्ला का जाम आया |