नज़र में कैद रहने को यहीं इल्ज़ाम काफी है तुम्हारी याद की खातिर तुम्हारा नाम काफी है इरादा है कि गुज़रे शाम तेरी ज़ुल्फ़ से होकर उमर पूरी बिताने को वही इक शाम काफी है कई बरसों तलक ना चैन आया रूह को मेरी अभी तुम आ गए तो रूह को आराम काफी है बिके बेमोल मुक्तक प्यार के बाजार में लेकिन तुम्हारी दाद मिल जाये यही इक दाम काफी है नही आगाज़ की चिंता मुझे मेरी कहानी में गिरे पर्दा 'विपुल' सुख से यही अंजाम काफी है