बिना तेरे अधूरी आदमी की पहचान है
नारी तू महान है नारी तू महान है
माँ बनती तू दर्द सहती तू
कोई कुछ बोले कुछ न कहती तू
हो कोई गिला शिकवा तो आंसुओं में बहती तू
अपने कर्मों से दिलों में रहती तू
फिर भी आदमी क्यों तेरी महत्वता से अनजान है
बिना तेरे अधूरी आदमी की पहचान है
नारी तू महान है नारी तू महान है
पाले तू सब कुछ जो पाने पे आ जाए
मनवा लो सब कुछ जो मनवाने पे आ जाए
निभा ले सब कुछ जो निभानें पे आ जाए
सुना दे सब कुछ जो सुनानें पे आ जाए
है कठिन डगर तेरी नहीं आसान है
बिना तेरे अधूरी आदमी की पहचान है
नारी तू महान है नारी तू महान है
तेरी सहनशक्ति की कोई परिकाष्ठा नहीं
तुजसे बड़ी कोई यंहा आस्था नहीं
सच ही सच झूठ से कोई वास्ता नहीं
ऐसा कोई नहीं जो तेरे आगे नाचता नहीं
कर सब को सुखी खुद परेशान है
बिना तेरे अधूरी आदमी की पहचान है
नारी तू महान है नारी तू महान है
वो क्या अपने आप को समझते हैं
जो कभी आके तुझसे उलझते हैं
पड़े पड़े पहाड़ भी तेरे आगे झुकते हैं
साये में तेरे ना चिराग कभी बुझते हैं
सर झुका के कोटि कोटि प्रणाम है
बिना तेरे अधूरी आदमी की पहचान है
नारी तू महान है नारी तू महान है