न पूछो कहाँ क्या क्या ले रहा हूँ यहाँ से दुआ वहाँ से दवा ले रहा हूँ। साँसें भटक रहीं हैं दिल्ली में अभी ज़हर के साथ थोड़ी हवा ले रहा हूँ। हँसना हँसाना अब पेशा है मेरा तुम्हें लग रहा है मज़ा ले रहा हूँ। रोटी भिंगोने को दाल,पीने को पानी हाँ जी !इतना तो मैं कमा ले रहा हूँ। आलम है ऐसा कि बचत में कमाई अब घर में दही जमा ले रहा हूँ। रस्म है कि धातु खरीदी ही जाए धनतेरस में चम्मच नया ले रहा हूँ। जब आएगी मौत,ढंक जाएगा तन इतना जुरूर मैं बचा ले रहा हूँ।