सलाखें ही सलाखें अनगिनत छोटे-बड़े ख़ाने हर इक ख़ाना नया चेहरा हर इक चेहरा नई बोली कबूतर लोमड़ी तितली हिरण, पत्थर, किरण, नागिन क्भी कुछ रंग सा झमके कभी शोले-सा बल खाये कभी जंगल, कभी बस्ती, कभी दरिया सा लहराए सिमटते, फैलते, फुँकारते, उड़ते हुए साए न जाने कौन है वह चलता-फिरता म्यूज़ियम जैसा शबाहत से तो कोई आदमी मालूम होता है