ताल पर अन्धेरा छा गया आरपार। उजियारे सपने हो रहे तार-तार। सुबह की हथेली पर शाम के चकत्ते, थाल-थाल ऐंठ गए तुलसी के पत्ते, मुट्ठीभर गिरवी दिन पड़ गए उधार। उग आए आँख-आँख छुरी और काँटे, जीवन में कौन और अपना दुख बाँटे, पत्थर-पत्थर उँगली उठे बार-बार। देखकर उड़ानों से लगता है ज़िन्दा, रिश्तों की सरहद पर अजनबी परिन्दा, हवा, धूप, पानी से बातें दो-चार।