मुश्किलों से जब मिलो आसान होकर ही मिलो, देखना,आसान होकर मुश्किलें रह जायेंगीं। दिल़ में वो महकता है किसी फूल की तरह, कांटे की तरह ज़ेहन में जो है चुभा हुआ । ये क्यों कहें दिन आजकल अपने खराब हैं, कांटों से घिर गये हैं ,समझ लो गुलाब हैं। मैं झूम के गाता हूँ ,कमज़र्फ जमाने में, इक आग लगा ली है,इक आग बुझाने में। ये सोच के दरिया में ,मैं कूद गया यारों, वो मुझको बचा लेगा ,माहिर है बचाने में। आये हो तो आँखों में कुछ देर ठहर जाओ इक उम्र गुज़रती है ,इज ख्वाब सजाने में। मैं दोस्ती में दोस्तों के सितम सह लूंगा, दगा ने दें तो दुश्मनों के साथ रह लूँगा। क्यों किसी भी हादसे से कोई घबराता नहीं , इस शहर को क्या हुआ ,कुछ समझ में आता नहीं। कुछ न कुछ मकसद रहा होगा भी शायर का जरूर, बेवजह हर शेर चट्टानों से टकराता नहीं। मैना हमारे सामने गिरते ही मर गई, कैसे कहें गुलेल मदारी के पास है। मुस्करा कर जो सफर में चल पड़े होंगे, आज बन कर मील के पत्थर खड़े होंगे। ऐसा क्या है खास तुम्हारे अधरों में, ठहर गया मधुमास तुम्हारे अधरोंमें। लाख था दुश्मन मगर ये कम नहीं था दोस्तों, बद्‌दुआओं के बहाने नाम वो लेता तो था। मुझे सर पे उठा ले आसमां ऐसा करो यारों, मेरी आवाज में थोडा़ असर पैदा करो यारो। यूं सबके सामने दिल खोलकर बातें नही करते, बड़ी चालाक दुनिया है जरा समझा करो यारो।