मुन्ना-मुन्नी ओढ़े चुन्नी, गुड़िया खूब सजाई किस गुड्डे के साथ हुई तय इसी आज सगाई मुन्ना-मुन्नी ओढ़े चुन्नी, कौन खुशी की बात है, आज तुम्हारी गुड़िया प्यारी की क्या चढ़ी बरात है! मुन्ना-मुन्नी ओढ़े चुन्नी, गुड़िया गले लगाए, आँखों से यों आँसू ये क्यों रह-रह बह-बह जाए! मुन्ना-मुन्नी ओढ़े चुन्नी, क्यों ऐसा यह हाल है, आज तुम्हारी गुड़िया प्यारी जाती क्या ससुराल है!