मेरे बारे में हर बात सही कहती है गौर से जो वो मेरा चेहरा पढ़ती है। नदी पे लाख पुल बन जायें मगर मल्लाह को उम्मीद तो रहती है। राम राज्य का भला क्या करें हम समझो , वहाँ सीता क्या सहती है। आँसू बहाये होंगे पार्वती ने शायद नदी शिव की जटा से नहीं बहती है।