जिन पर मेघों के नयन गिरे वे सबके सब हो गए हरे । पतझड़ का सुन कर करुण रुदन जिसने उतार दे दिए वसन उस पर निकले किशोर किसलय कलियाँ निकली निकला यौवन । जिन पर वसंत की पवन चली वे सबकी सब खिल गईं कली । सह स्वयं ज्येष्ठ की तीव्र तपन जिसने अपने छायाश्रित जन के लिए बनाई मधुर मही लख उसे भरे नभ के लोचन । लख जिन्हें गगन के नयन भरे वे सबके सब हो गए हरे ।