मन्ज़िल-ए-जानाँ को जब ये दिल रवाँ था दोस्तो| तुम को मैं कैसे बताऊँ क्या समाँ था दोस्तो| हर गुमाँ पहने हुए था एक मल्बूस-ए-यक़ीं, हर यक़ीं जाँ दादा-ए-हुस्न-ए-गुमाँ था दोस्तो| दिल कि हर धड़कन मकान-ओ-लामकाँ पर थी मुहीत, हर नफ़स राज़-ए-दोआलम का निशाँ था दोस्तो| क्या ख़बर किस जुस्तजू में इस क़दर आवारा था, दिल के जो गन्जीना-ए-सर्र-ए-निहाँ था दोस्तो| ढूँढने पर भी न मिलता था मुझे अपना वुजूद, मैं तलाश-ए-दोस्त में यूँ बेनिशाँ था दोस्तो| मर्कद-ए-इक़्बल पर हाज़िर थी जब दिल कि तड़प, ज़िन्दगी का एक पर्दा दर्मियाँ था दोस्तो| क़र्ब ने पैदा किया था ख़ुद ही दूरी का समाँ, फ़ासला वर्न हाइल कहाँ था दोस्तो| बे ख़ुदी में जब मेरे होंटों ने चूमा क़ब्र को, मेरे सीन से गदा-ए-फ़ुर्सियाँ था दोस्तो| रू-ब-रू-ए-जल्वा-ए-मर्कद वुजूद-ए-कम अयार, ज़र-ए-नाक़िस शर्मसार-ए-इम्तेहाँ था दोस्तो| पर्तव-ए-दिल में निहाँ थी तह-बतेह ये ख़ामोशी, इश्क़ का वो भी इक इज़्हार-ए-बयाँ था दोस्तो| जल्वागाह-ए-दोस्त का आलम कहूँ मैं तुम से क्या, जल्वा हि जल्वा वहाँ था मैं कहाँ था दोस्तो| सज्दगाह-ए- ख़ुर्शियाँ था याँ न जाने क्या था वो, जो मेरी नज़रों के आगे आस्ताँ था दोस्तो| दिल ने हर लम्हे को देखा इक निराले रंग में, लम्हा-लम्हा दास्ताँ दर दास्ताँ था दोस्तो| जिस के शेर-ओ-नग़्मगी पर वुसत-ए-आलम थी तंग, हर सुबह को वो दोपह्रे बेकराँ था दोस्तो| सो रहा था ख़ाक के नीचे जहान-ए-ज़िन्दगी, राज़-ए-हस्ती मेरी नज़रों पर अयाँ था दोस्तो| काश तुम भी मेरी पलकों का नज़ारा देखते, ये नज़ारा कहकशां दर कहकशां था दोस्तो|