मँह-मँह बेल कचेलियाँ, माधव मास सुरभि-सुरभि से सुलग रही हर साँस लुनित सिवान, सँझाती, कुसुम उजास ससि-पाण्डुर क्षिति में घुलता आकास फैलाए कर ज्यों वह तरु निष्पात फैलाए बाहें ज्यों सरिता वात फैल रहा यह मन जैसे अज्ञात फैल रहे प्रिय, दिशि-दिशि लघु-लघु हाथ !