माना ज़रा सा मुश्किल हूँ मैं
लेकिन कहाँ संगदिल हूँ मैं।
आँखें नम हो जाएँ तो क्या
न समझो कि बुजदिल हूँ मैं।
मसले थक कर बैठ गए
कुछ जियादा खुशदिल हूँ मैं।
कोई न आया,कोई बात नहीं
खुद ही इक महफ़िल हूँ मैं।
जो ना समझो तो श्मशान हूँ
जो समझ सको, मंदिर हूँ मैं।
मुझ तक तुम आओगे कैसे
बंजारों की ही मंजिल हूँ मैं।