मैं सुधरना नहीं चाहता बेवक्त मरना नहीं चाहता। हकीकतें न बयां करो बेवजह डरना नहीं चाहता। आईना न दिखाओ मुझे खुद से लड़ना नहीं चाहता। तुम खूबसूरत मत दिखो मैं कोई गहना नहीं चाहता। पता है , मुझमें मैं कम हूँ लेकिन कहना नहीं चाहता। न मिलो सफर में बार बार अब मैं ठहरना नहीं चाहता। बहारों से मुँह फेर लेता है वो शायद बहकना नहीं चाहता।