मेड इन जापान खिलौनों से, सस्ते हैं लार्ड मैकाले के । ये नये खिलौने, इन को लो, पैसे के सौ-सौ, दो-दो सौ ।। अँग्रेज़ी ख़ूब बोलते ये, सिगरेट भी अच्छी पीते हैं । हो सकते हैं सौ से दो सौ, ये नये खिलौने मैकाले के ।। ये सदा रहेंगे बन सेवक, हर रोज़ करें झुककर सलाम । हैं कहीं नहीं भी दुनिया में, मिलते इतने क़ाबिल ग़ुलाम । तब तक यह घटने के बजाय हो जायेंगे करोडों-लाखों । ये सस्ते हैं इन्हें ले लो पैसे के सौ-सौ, दो-दो सौ ।