महामहिम! चोर दरवाज़े से निकल चलिए ! बाहर हत्यारे हैं ! बहुक़्म आप खोल दिए मैनें जेल के दरवाज़े, तोड़ दिया था करोड़ वर्षों का सन्नाटा महामहिम ! डरिए ! निकल चलिए ! किसी की आँखों में हया नहीं ईश्वर का भय नहीं कोई नहीं कहेगा "धन्यवाद" ! सब के हाथों में कानून की किताब है हाथ हिला पूछते हैं, किसने लिखी थी यह कानून की किताब ?