1 min read 800.2K reads

लड़ीं बिलैया - सभामोहन अवधिया 'स्वर्ण सहोदर'


शंकर के आँगन में आकर, खों-खों करके कूद-फाँद कर। आपस में दो लड़ीं बिलैयाँ, बंधी थान पर भड़की गैया भौंकी कुतिया, चौंकी बिटिया, औंध गए हैं लोटे-लुटिया! चूँ-चूँ करती चली छछुंदर, चूहे छिपे बिलों के अंदर! हिलीं कुंडियाँ डिगे किवाड़े, गई चिंदिया उड़ पिछवाड़े।

Read more Earn more Learn more