कोई कभी भी खराब हो सकता है
पानी भी तो शराब हो सकता है।
हर वक्त वो इतना खुश दिखता है
वो हँसना भी नकाब हो सकता है।
सही तालीम औ परवरिश जुरुरी हैं
कोई भी बच्चा कसाब हो सकता है।
ईद के बकरे को भला क्या मालूम
वो कल को कबाब हो सकता है।
अपने अजीज से भी दूरी रखता हूँ
जो वक्त बदला , जनाब हो सकता है।
इक कतरा भी लहू का कमजोर नहीं
जो आँखों से टपके,तेजाब हो सकता है।