किसान खा रहे खाना उधार में हैं और हुक्मरां जीत के खुमार में हैं। कभी इस डाल , कभी उस डाल परिंदे भी ख्वाहिशों की मार में हैं। अश्क बहेंगे,परेशानियाँ भी दिखेंगी मुस्कुराहटें तो अभी कतार में हैं। तुम जीतो,मैं जीतूँ और जीते वो भी खुशियाँ कहाँ किसी की हार में हैं। अश्क, हँसी, मुस्कान सब बिकते हैं अब मुसलसल हम इक बाज़ार में हैं।