किस-किस तरह से मुझको न रुसवा किया गया ग़ैरों का नाम मेरे लहू से लिखा गया निकला था मैं सदा-ए-जरस की तलाश में भूले से इस सुकूत के सहरा में आ गया क्यों आज उस का ज़िक्र मुझे ख़ुश न कर सका क्यों आज उस का नाम मेरा दिल दुखा गया इस हादसे को सुन के करेगा यक़ीं कोई सूरज को एक झोंका हवा का बुझा गया