किनारे खड़े लोगों में लड़ाई है इक नदी की कितनी गहराई है। वो खाली हाथ कभी नहीं आती ज़रा देखो क्या साथ तनहाई है। अपने भीतर कभी जाता नहीं मैं वहाँ इक अंधी गहरी खाई है। इक मजबूत जड़, सीधा तना इस बूढ़े शजर की कमाई है। दुल्हन के फूल सारे नकली हैं क्या दो मजबूरियों की सगाई है।