ख़ून से जब जला दिया एक दिया बुझा हुआ

फिर मुझे दे दिया गया एक दिया बुझा हुआ

अपने तो अहद-ए-शौक़ के मरहले सब अज़ीज़ थे

हम को विसाल सा लगा एक दिया बुझा हुआ

एक ही दास्तान-ए-शब एक ही सिलसिला तो है

एक दिया जला हुआ एक दिया बुझा हुआ

शोला हवा-नज़ाद था फिर भी हवा के हाथ ने

बस यही फ़ैसला लिखा एक दिया बुझा हुआ

महफ़िल-ए-रंग-ओ-नूर की फिर मुझे याद आ गई

फिर मुझे याद आ गया एक दिया बुझा हुआ

मुझ को नशात से फ़ुज़ूँ रस्म-ए-वफ़ा अज़ीज़ है

मेरा रफ़ीक़-ए-शब रहा एक दिया बुझा हुआ

दर्द की काएनात में मुझ से भी रौशनी रही

वैसे मेरी बिसात क्या एक दिया बुझा हुआ

सब मिरी रौशनी-ए-जाँ हर्फ़-ए-सुख़न में ढल गई

और मैं जैसे रह गया एक दिया बुझा हुआ