खुद को तोड़ मरोड़कर वो पेश करता है बहुत कुछ पाने में खुद को शेष करता है। जाने कैसा हक है ये,कैसी ये मुहब्बत है साया जो उनके साथ है ,वो द्वेष करता है। इक मनुष्य है वो ,कभी भरा कभी खाली न जाने क्यूँ सम्पूर्णता का भेष करता है। बाँटने की फितरत से क्या क्या नहीं तोड़ा फकत लकीर से लोगों में देश करता है।