ख़याले नावके मिजगाँ में बस हम सर पटकते हैं । हमारे दिल में मुद्दत से ये ख़ारे ग़म खटकते हैं । रुख़े रौशन पै उसके गेसुए शबगूँ लटकते हैं । कयामत है मुसाफ़िर रास्तः दिन को भटकते हैं । फ़ुगाँ करती है बुलबुल याद में गर गुल के ऐ गुलची । सदा इक आह की आती है जब गुंचे चटकते हैं । रिहा करता नहीं सैयाद हम को मौसिमे गुल में । कफ़स में दम जो घबराता है सर दे दे पटकते हैं । उड़ा दूँगा 'रसा' मैं धज्जियाँ दामाने सहरा की । अबस खारे बियाबाँ मेरे दामन से अटकते हैं ।