खौफ के अँधेरे में पल रहा आदमी
उगते सूरज के संग ढल रहा आदमी।
"मैं" के बोलबाले में "हम" गुम हुआ
आदमी को ही अब खल रहा आदमी।
गम यही कि मेरा उससे क्यूँ कम है
एक दूसरे के पीछे चल रहा आदमी।
अन्दर इतना तपा हुआ,धुआँ ही धुआँ
ठंडे पानी में देखो जल रहा आदमी।
सो गयी है गैरत ,बिक गयी जमीर
ख्वाहिशों की दौड़ में टल रहा आदमी।