अगली-सी
ताज़गी
है फूलों में और फलों में
करते हैं रक़्स अब तक ताऊस जंगलों में
अब तक वही कड़क है बिजली की बादलों में
पस्ती-सी
आ गई है पर दिल के हौसलों में
गुल शमअ-ए-अंजुमन
है,गो अंजुमन
वही है
हुब्बे-वतन नहीं है, ख़ाके-वतन
वही है
बरसों से हो रहा है बरहम समाँ
हमारा
दुनिया से मिट रहा है नामो-निशाँ हमारा
कुछ कम नहीं अज़ल
से ख़्वाबे-गराँ हमारा
इक लाशे -बे-क़फ़न
है हिन्दोस्ताँ हमारा
इल्मो-कमाल-ओ-ईमाँ बरबाद हो रहे हैं
ऐशो-तरब के बन्दे
ग़फ़लत , में सो रहे हैं
ऐ सूरे-हुब्बे-क़ौमी ! इस ख़्वाब
को जगा दे
भूला हुआ फ़साना
कानों को फिर सुना दे
मुर्दा तबीयतों की अफ़सुर्दगी मिटा दे
उठते हुए शरारे इस राख से दिखा दे
हुब्बे-वतन समाए आँखों में नूर
होकर
सर में ख़ुमार हो कर, दिल में सुरूर हो कर
है जू-ए-शीर
हमको नूरे-सहर
वतन का
आँखों को रौशनी है जल्वा
इस अंजुमन
का
है रश्क़े- महर ज़र्र:
इस मंज़िले -कुहन
का
तुलता है बर्गे-गुल से काँटा भी इस चमन का
ग़र्दो-ग़ुबार
याँ का ख़िलअत
है अपने तन को
मरकर भी चाहते हैं ख़ाके-वतन क़फ़न को