बीवी की नज़र थी बड़ी पैनी- क्यों जी, कौन है ये जैनी? सहज उत्तर था मियाँ का- जैनी, जैनी नाम है एक कुतिया का। तुम चाहती थीं न एक डौगी हो घर में, इसलिए दोस्तों से पूछता रहता था अक्सर मैं। पिछले दिनों एक दोस्त ने जैनी के बारे में बताया था। पत्नी बोली-अच्छा! तो उस जैनी नाम की कुतिया का आज दिन में पाँच बार फ़ोन आया था।