ज़िन्दगी है जो हो खूँ, जोश जिगर में कौमी। मुर्दा समझो जो हो गर, होश न नर में कौमी॥ लब पर सदा कौम के हो, जाप भी हर दम कौमी। मुँह से गर निकले भी मजमूँ तो ज़िकर में कौमी॥ भोज में, शादी-ग़मी में, जहाँ भी हों इकजा। गीत गर नारियाँ गावें, तो हर घर में कौमी॥ ज़िक्र हर बात में हो जात का पुर-राम कौमी। कहानी किस्से में हर फर्दो बशर में कौमी॥ कथा व पाठ भजन में, भी हो कौमी उपदेश। ज्ञान और भक्ति जो कुछ हो "हरिहर" हो कौमी॥