कट कट के मरना होगा। आओ वीरो मर्द बनो अब जेल तुम्हे भरना होगा । । सत्याग्रह के समर-क्षेत्र मे आ आकर डटना होगा । । सूर लड़ाके मरदाने हो पैर हटाना कभी नहीं । मरते-मरते माता का अब कर्ज अदा करना होगा । । वक्त नहीं है ऐ वीरो अब गाफिल होकर सोने का । दौड चलो मैदानों में माता का दुख हरना होगा । । याद करो माता का तुमने बहुत दुग्ध है पान किया । दुग्ध पिये की लाज बहादुर किसी तरह रखना होगा । । शेर मर्द हो वीर बांकुडा याद करो कर्त्तव्यों का । मातृ-वेदी पर हँसते-हँसते कट कट के मरना होगा । ।