सभा बरखास्त हो चुकी सभासद चलें जो होना था सो हुआ अब हम, मुँह क्यों लटकाए हुए हैं? क्या कशमकश है? किससे डर रहे हैं? फैसला हमने नहीं लिया - सिर हिलाने का मतलब फैसला लेना नहीं होता हमने तो सोच-विचार तक नहीं किया बहसियों ने बहस की हमने क्या किया? हमारा क्या दोष? न हम सभा बुलाते हैं न फैसला सुनाते हैं वर्ष में एक बार काशी आते हैं - सिर्फ यह कहने के लिए कि सभा बुलाने की भी आवश्यकता नहीं हर व्यक्ति का फैसला जन्म के पहले हो चुका है।