कभी था नाज़ ज़माने को अपने हिन्द पै भी पर अब उरूज वो इल्मो कमालो फ़न में नहीं । रगों में ख़ून वही दिल वही जिगर है वही वही ज़बाँ है मगर वो असर सख़ुन में नहीं । वही है बज़्म वही शम्-अ है वही फ़ानूस फ़िदाय बज़्म वो परवाने अंजुमन में नहीं । वही हवा वही कोयल वही पपीहा है वही चमन है पर वो बाग़बाँ चमन में नहीं । ग़ुरूरों जहल ने हिन्दोस्ताँ को लूट लिया बजुज़ निफ़ाक़ के अब ख़ाक भी वतन में नहीं ।