कभी नज़र आना, कभी छुप जाना आदत ये चाँद की बहुत पुरानी है इतराता है वो अपने हुस्न पे न पुछ दुनियाँ उसकी चाँदनी की दिवानी है मोहब्बत में बहुत काम आता है वो शुरू होती इससे ही मोहब्बत की कहानी है कुछ नायाब करने को तैयार है आज चाँद कभी लाल तो कभी नीला ये निशानी है जो कहता वो कर के दिखा देता है चाँद किरदार ग़ज़ब उसका न कोई बेईमानी है देख लो जी भर के आज उसे दिखना हो जो तस्वीर ऐसी फिर न कभी जीवन में आनी है कभी नज़र आना, कभी छुप जाना आदत ये चाँद की बहुत पुरानी है इतराता है वो अपने हुस्न पे न पुछ दुनियाँ उसकी चाँदनी की दिवानी है