कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का भिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का छिपे हरगिज़ न मिस्ल-ए-बू वो पर्दों में छिपाए से मज़ा पड़ता है जिस गुल पैरहन को बे-हिजाबी का शरर-ओ-बर्क़ की-सी भी नहीं याँ फ़ुर्सते-हस्ती फ़लक़ ने हम को सौंपा काम जो कुछ था शताबी का मैं अपना दर्दे-दिल चाहा कहूँ जिस पास आलम में बयाँ करने लगा क़िस्सा वो अपनी ही ख़राबी का ज़माने की न देखी ज़र्रा-रेज़ी ‘दर्द’ कुछ तूने मिलाया मिस्ले-मीना ख़ाक में ख़ूँ हर शराबी का