कब फ़राग़त थी ग़म-ए-सुब्ह-ओ-मसा से मुझ को रोज़ ओ शब काम रहा आह-ओ-बुका से मुझ को। पास-ए-ख़ातिर से न दुश्मन के सितम कर मुझ पर खेलना आता है ऐ दोस्त क़ज़ा से मुझ को। हाए आलम शब-ए-फ़ुर्क़त मिरी मायूसी का देती है मौत की उम्मीद दिलासे मुझ को। था तिरी फ़ित्ना-ख़िरामी से अयाँ दिल का मआल बू-ए-ख़ूँ आती है नक़्श-ए-कफ़-ए-पा से मुझ को। ऐ 'वफ़ा' मौसम-ए-वहशत भी है क्या मौसम-ए-गुल क्यूँ बचाते हैं गुलिस्ताँ की हवा से मुझ को।