जुस्तजू जिस की थी उस को तो न पाया हमने इस बहाने से मगर देख ली दुनिया हमने तुझको रुसवा न किया ख़ुद भी पशेमाँ न हुये इश्क़ की रस्म को इस तरह निभाया हमने कब मिली थी कहाँ बिछड़ी थी हमें याद नहीं ज़िन्दगी तुझको तो बस ख़्वाब में देखा हमने ऐ "अदा" और सुनाये भी तो क्या हाल अपना उम्र का लम्बा सफ़र तय किया तन्हा हमने