जो शीशे का मकान रखता है , वही पत्थर की ज़ुबान रखता है । गुम कर-करके परिन्दों के पर , बहोत ऊंची उडान रखता है । है जो तहज़ीव से नही वाकिफ , घर में गीता - कुरान रखता है । खोटा चलता उसका ही सिक्का , जो अमन की दुकान रखता है । अब तो बेटा भी बाप की खातिर , घर के बाहर दलान रखता है । कहता है खूबसूरत ग़ज़ल जानिब , छुपा करके दीवान रखता है । बहुत खराब है 'प्रभात' ये शराब , क्यों मौत का सामान रखता है ?