जो बात है हद से बढ़ गयी है वाएज़1 के भी कितनी चढ़ गई है हम तो ये कहेंगे तेरी शोख़ी दबने से कुछ और बढ़ गई है हर शय ब-नसीमे-लम्से-नाज़ुक बर्गे-गुले-तर से बढ़ गयी है जब-जब वो नज़र उठी मेरे सर लाखों इल्ज़ाम मढ़ गयी है तुझ पर जो पड़ी है इत्तफ़ाक़न हर आँख दुरूद3 पढ़ गयी है सुनते हैं कि पेंचो-ख़म निकल कर उस ज़ुल्फ़ की रात बढ़ गयी है जब-जब आया है नाम मेरा उसकी तेवरी-सी चढ़ गयी है अब मुफ़्त न देंगे दिल हम अपना हर चीज़ की क़द्र बढ़ गयी है जब मुझसे मिली ‍फ़ि‍राक वो आँख हर बार इक बात गढ़ गयी है