जीवन यह इक पुरानी इमारत सा लगता है
कुछ अनगढ़ी सी इबारत सा लगता है ।
कभी होती थी जिसमे कुछ यादे सुनहरी
अब तो अनपढ़ की एक लिखावट सा लगता है।
टूटने मे न दोष न हवाओ का न बारिशो का
अपराध तो सारा सजावट का लगता है ।
न नींव थी कमजोर न स्तंभ ही कमजोर
सारा कूसूर इसमे बनावट का लगता है।
न लागत कम है न ही मेहनत कम
फिर क्यों अरूण ये घर अब दिखावट सा लगता है ।।